---

logo
logo

प्राचार्य का सन्देश


समस्त क्षेत्रीय अभिभावकों को सादर नमस्कार एवं छात्र छात्रों को स्नेह - शुभ - आशीष आदरणीय प्रबन्धक श्री सत्येन्द्र शर्मा जी, प्रबन्ध समिति एवं सम्मानित क्षेत्रीय जनता द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसे मैं तन मन एवं आपके सहयोग से पूर्ण करूँगा ऐसा मेरा विश्वास है। आप सभी के सम्मिलित प्रयासों से इस ग्रामीण अंचल में जो पठन-पाठन का वातावरण बना है। वह अत्यंत सराहनीय है।

छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी कराना, शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाओं का लाभ दिलाना तथा अनुशासित वातावरण में शिक्षित कर एक आदर्श नागरिक तैयार करना मेरी प्राथमिकता है।

मैं और मेरे सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथीगण आपके सहयोग, सुझाव एवं शिकायतो के सदैव आकांक्षी है।

धन्यवाद प्राचार्य