---

logo
logo

About Us


माया-राजेंद्र महाविद्यालय की स्थापना श्री सत्येंद्र शर्मा जी द्वारा अपनी पूज्य माता जी स्व. श्रीमती माया देवी शर्मा के आशीर्वाद व पिताजी स्व.श्री राजेन्द्र नारायण शर्मा “बाबूजी” की प्रेरणा से उनकी स्मृति में वर्ष 2014 में की गयी है। “बाबूजी” का शिक्षा, समाजसेवा तथा क्षेत्रीय राजनीति में विशेष योगदान रहा है। आप आजीवन श्री कर्णसिंह जनता इंटर कालेज, तसिंगा के आजीवन संस्थापक प्रबंधक रहे ! बाबूजी का मानना था के क्षेत्रीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता है ! अतः इस क्षेत्र में एक महाविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए ताकि युवा प्रतिभायें कुण्ठाग्रस्त न हो।

यह महाविद्यालय बाबूजी के स्वप्न, प्रबन्धक जी के परिश्रम, व उनके छोटे भ्राताओं के सहयोग एवं क्षेत्रीय नागरिकों के सक्रिय सहयोग का साकार स्वरूप है। आप सभी के सम्मिलित प्रयासों से महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र- छात्राओं की आकांक्षाओं को मूर्त रूप प्रदान करेगा। ऐसा हमारा विश्वास है।

समस्त छात्र-छात्रों को इण्टर परीक्षा उत्तीर्ण करने पर हार्दिक शुभकामनाये। आपको हर्ष होगा की हमने आपके अपने क्षेत्र में नैतिक , अनुशासित एवं गुणवत्तपूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु माया- राजेंद्र महाविद्यालय की स्थापना की है। महाविद्यालय में डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा से सम्बद्धता प्राप्त बी.एससी (गणित एवं बायो) तथा बी.ए पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ कर दिये गये है। समस्त क्षेत्रीय अभिभावकों के एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग से गत सत्र का परिणाम उत्साहवर्धक रहा है।

महाविद्यालय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रयोगिक कार्य, पुस्तकालय एवं वाचनालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षिक-भ्रमण विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ में भागीदारी, सेमिनार आदि। सभी सुविधाये प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हम आपके सहयोग एवं सुझावों के सदैव अकांक्षी है। छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक व कर्मचारीगण निरन्तर प्रयासरत है। आपके सहयोग से महाविद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति के नये कीर्तिमान स्थाकपित करेग। ऐसा मेरा विश्वास है।