---

logo
logo

महाविद्यालय में प्रवेश हेतु निर्देश


1. आवेदन पत्र अभ्यर्थी अपने हाथ से स्वयं सावधानी पूर्वक स्पष्ट रूप से भरे।
2. आवेदन के साथ संलग्न करें -
(क) उत्तीर्ण की गई परीक्षाओं की सत्यापित प्रतियाँ
(ख) स्थानन्तरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति
(ग) पासपोर्ट साइज़ के नवीनतम दस रंगीन फोटो
(घ) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, जाति-प्रमाण पत्रों की छाया प्रति।
3. साक्षात्कार के समय समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियाँ अपने साथ लाये।
4. प्रवेश तिथि के एक सप्ताह के अंदर शुल्क कॉलेज कार्यालय में जमा करना होगा।


प्रवेश प्रक्रिया


महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक प्रत्येक छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय की विवरण पुस्तिका महाविद्यालय के कार्यालय से खरीदनी होगी जिसका मूल्य रू 150 /- और डाक द्वारा मंगाने पर रू 180 निर्धारित है।
विवरण पुस्तिका का भलीभांति अध्ययन करके उसके अंत में लगे आवेदन पत्र को पूर्ण करके आवश्यक प्रमाण पत्रों को संलग्न करके जमा करना अनिवार्य है।
अधूरे या निर्धारित तिथि के बाद में जमा किए गए आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
प्रवेश, योग्यता सूची (मैरिट) या सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही किया जायेगा विषयों का चयन करने से पूर्व छात्र एवं छात्राऐ विवरणिका का भली भांति अध्ययन कर लें। किसी भी छात्र/-छात्रा को प्रवेश देने से अस्वीकार करने का महाविद्यालय को पूर्ण अधिकार होगा।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।