---

logo
logo

माया राजेंद्र महाविद्यालय के बारे में


माया-राजेंद्र महाविद्यालय की स्थापना श्री सत्येंद्र शर्मा जी द्वारा अपनी पूज्य माता जी स्व. श्रीमती माया देवी शर्मा के आशीर्वाद व पिताजी स्व.श्री राजेन्द्र नारायण शर्मा “बाबूजी” की प्रेरणा से उनकी स्मृति में वर्ष 2014 में की गयी है। “बाबूजी” का शिक्षा, समाजसेवा तथा क्षेत्रीय राजनीति में विशेष योगदान रहा है। आप आजीवन श्री कर्णसिंह जनता इंटर कालेज, तसिंगा के आजीवन संस्थापक प्रबंधक रहे ! बाबूजी का मानना था के क्षेत्रीय युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता है ! अतः इस क्षेत्र में एक महाविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए ताकि युवा प्रतिभायें कुण्ठाग्रस्त न हो। |

यह महाविद्यालय बाबूजी के स्वप्न, प्रबन्धक जी के परिश्रम, व उनके छोटे भ्राताओं के सहयोग एवं क्षेत्रीय नागरिकों के सक्रिय सहयोग का साकार स्वरूप है। आप सभी के सम्मिलित प्रयासों से महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र- छात्राओं की आकांक्षाओं को मूर्त रूप प्रदान करेगा। ऐसा हमारा विश्वास है। |


महाविद्यालय में प्रवेश हेतु निर्देश


1). आवेदन पत्र अभ्यर्थी अपने हाथ से स्वयं सावधानी पूर्वक स्पष्ट रूप से भरे।

2). आवेदन के साथ संलग्न करें -

2). आवेदन के साथ संलग्न करें -

(क). उत्तीर्ण की गई परीक्षाओं की सत्यापित प्रतियाँ

(ख). स्थानन्तरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति

(ग). पासपोर्ट साइज़ के नवीनतम दस रंगीन फोटो

( घ)अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, जाति-प्रमाण पत्रों की छाया प्रति।

3).साक्षात्कार के समय समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियाँ अपने साथ लाये।

4).प्रवेश तिथि के एक सप्ताह के अंदर शुल्क कॉलेज कार्यालय में जमा करना होगा।

प्रवेश प्रक्रिया


महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक प्रत्येक छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय की विवरण पुस्तिका महाविद्यालय के कार्यालय से खरीदनी होगी जिसका मूल्य रू 150 /- और डाक द्वारा मंगाने पर रू 180 निर्धारित है।

विवरण पुस्तिका का भलीभांति अध्ययन करके उसके अंत में लगे आवेदन पत्र को पूर्ण करके आवश्यक प्रमाण पत्रों को संलग्न करके जमा करना अनिवार्य है।

अधूरे या निर्धारित तिथि के बाद में जमा किए गए आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

प्रवेश, योग्यता सूची (मैरिट) या सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही किया जायेगा विषयों का चयन करने से पूर्व छात्र एवं छात्राऐ विवरणिका का भली भांति अध्ययन कर लें। किसी भी छात्र/-छात्रा को प्रवेश देने से अस्वीकार करने का महाविद्यालय को पूर्ण अधिकार होगा।

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।

हमारी समितियां